पुनासा: चने के बोरों की आड़ में गोदाम में छिपाया ₹5 लाख का धावड़ा गोंद, गोदाम संचालक गिरफ्तार
Punasa, Khandwa | May 19, 2026 खंडवा डुल्हार में एक गल्ला व्यापारी धावड़ा गोंद की तस्करी कर रहा था। उसके गोदाम से वन विभाग ने 5 लाख रुपए कीमती 165 किलोग्राम धावड़ा का गोंद जब्त किया है। इस गोंद को उसने चने के बोरों की आड़ में छिपा रखा था। जब वन अधिकारी जांच करने पहुंचे तो व्यापारी बरगलाने लगा कि, गोदाम में सिर्फ चने और कपास के बोरे स्खे हैं।