भगवानपुर: 121 कुंवारी कन्याओं के कलश यात्रा के साथ मल्हीपुर में तीन दिवसीय अष्टजाम का शुभारंभ।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंतर्गत मल्हीपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय अष्टजाम को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे 121 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे एवं भक्ति गीतों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित कन्याओं ने यज्ञ स्थल स्थित मल्हीपुर ब्रह्मस्थान से कलश यात्रा प्रारंभ की।