जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत कुबरा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को अधिकारों व योजनाओं की जानकारी दी गई
ग्राम पंचायत कुबरा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में न्यायाधीश शिवलाल केवट, नरेंद्र शुक्ला अधिवक्ता, सरपंच कुबरा व भाजपा युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयसिंहनगर शेषमणि पाल, संतोष तिवारी, बाल गोविंद वेदी, संदीप नारायण त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, धर्मदास पटेल उपस्थित रहे।