मोकामा थानाध्यक्ष ने सोमवार को शाम लगभग 5 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि मोकामा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड संख्या 28 में छापेमारी कर 2.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया।वहीं दूसरी ओर, मोकामा रेल थाना पुलिस ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर छापेमारी कर करीब 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।