सुपौल: लतराहा गांव में खेत गए ग्रामीण को दिखा खौफनाक मंजर, पेड़ से लटका मिला अर्धनग्न शव, इलाके में हड़कंप
Supaul, Supaul | Apr 19, 2026 सदर प्रखंड की अमहा पंचायत अंतर्गत लतराहा गांव के वार्ड नंबर 13 बहियार में एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सुबह खेत की ओर गए एक ग्रामीण की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही