मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर चौसा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों और विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं को फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, लंबित पड़े कांडों के निष्पादन करवाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।