बाघमारा/कतरास: बाघमारा प्रखंड के कतरास कॉलेज के मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने क्या मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
पुतला दहन के दौरान छात्रों में आक्रोश देखा गया और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री पर जमकर भड़ास निकाली, उन्होंने कहा कि जिस तरह से परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं उसका जिम्मेदार झारखंड सरकार है जिसको लेकर के छात्रों का जीवन बर्बाद हो रहा है ,मेहनत करके पढ़ाई करते हैं अंत में जाकर भविष्य अंधकार में हो जाता है, मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारे भी लगाए गए।