बीरपुर: भवानंदपुर में मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट शुरू
भवानंदपुर पंचायत में सोमवार दोपहर करीब बारह बजे से मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट शुरू हो गया। एमआरपी संतोष कुमार झा के नेतृत्व में सोशल ऑडिट टीम विभिन्न वार्डों में जाकर योजनाओं एवं लाभार्थी आधारित कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रही है।सोशल ऑडिट कर्मी मधु कुमारी एवं श्वेता कुमारी आवास निर्माण कार्यों, मजदूरों के सत्यापन, मजदूरी भुगतान तथा कार्य प्रगति की जांच की