गुमला: मवेशी की मौत पर डायन बताकर महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Gumla, Gumla | Jun 23, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के धनगांव गांव में अंधविश्वास के नाम पर हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एतवा खड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। कुछ समय पूर्व आरोपी पक्ष के दो बैलों की मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर मांगी देवी पर टोटका और डायन होने का आरोप लगाया जा रहा था।