चूरू: दूधवाखारा पुलिस ने 2.29 करोड़ के क्रिप्टो साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया, टेक्निकल एक्सपर्ट समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 27, 2026 चूरू की दुधवाखारा थाना पुलिस ने 2 करोड़ 29 लाख रुपये के क्रिप्टो साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए एक हाई-टेक साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के टेक्निकल एक्सपर्ट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चलकोई बणीरोतान निवासी 28 वर्षीय भवानी सिंह, 27 वर्षीय मनीष मेघवाल और 29 वर्षीय संजय सिंह शामिल हैं