सिमडेगा: सिमडेगा के आम्रपाली आम की दूसरी खेप इटली रवाना
सिमडेगा: मंगलवार शाम 4 बजे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम्रपाली आम की दूसरी अंतरराष्ट्रीय खेप इटली के लिए रवाना की गई। उपायुक्त कंचन सिंह ने हेरिटेज सेंटर से एक मेट्रिक टन आम से लदे वाहन को हरी झंडी दिखाई। जिला प्रशासन ने इसे किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।