बालाघाट: लंबित छात्र समस्याओं पर NSUI हुई आक्रामक, 3 फरवरी को जटाशंकर त्रिवेदी कॉलेज, बालाघाट में घेराव और तालाबंदी की चेतावनी
शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय में छात्र–छात्राओं की वर्षों से लंबित शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्याओं को लेकर NSUI ने गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के अनुसार 3 फरवरी 2026 को कॉलेज का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। छात्रवृत्ति भुगतान, विश्वविद्यालय, छात्रसंघ चुनाव, स्वायत्त केंद्र की स्थापना व शैक्षणिक माहौल सुधार जैसी मांगे हैं।