विजयीपुर: विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी
विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ पर शनिवार को गांगाछापर गांव के समीप एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुं