बहेड़ी: बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी के जाम बाजार के पास कार, बाइक और ट्रक में हुई टक्कर, खाद्य एवं रसद विभाग के एएमओ हुए घायल
बहेड़ी थाना क्षेत्र के जाम बाज़ार के पास पहले एक कार और बाइक की टक्कर हुई इस टक्कर से अनियंत्रित हुई कार और अज्ञात ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते कार सवार सुबोध यादव इसमें बुरी तरह घायल हो गए साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गौर तलब है कि सुबोध यादव सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर हैं जो कि खाद्य एवं रसद विभाग में एएमओ के पद पर तैनात हैं।