निम्बाहेड़ा: ऑपरेशन त्रिनेत्र में निम्बाहेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 साल से फरार मादक तस्करी का इनामी आरोपी पुलिस के शिकंजे में
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में चार साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। विशेष टीम का गठन कर जोधपुर के बिलाड़