गोरखपुर: जनपद के शिव मंदिरों में सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, पुलिस रही मौजूद
आज सोमवार की दोपहर 1:00 बजे लगभग सावन माह के तीसरे सोमवार को गोरखपुर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बडहलगंज नगर के श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा उपनगर स्थित बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने धूमधाम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।