कैराना नगर के मोहल्ला रेतावाला में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी एनपी सिंह के निर्देशन और एएसपी सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।