देवघर: जसीडीह चांदपुर पावर हाउस के समीप बुलेट और साइकिल में हुई टक्कर, साइकिल सवार की हुई मौत ,बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल
चांदपुर पावर हाउस के समीप गुरुवार के शाम लगभग 7:00 बजे बुलेट और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों को घायल अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जांच के उपरांत साइकिल सवार भलजोरा गांव निवासी शिवनंदन राय को मृत घोषित कर दिया गया वहीं घायल मानिकपुर निवासी अनूप दयाल का इलाज जारी है प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बुलेट सवार ने साइकिल में धक्का दिया