देवघर: अंजली होटल में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत युवा और महिला सम्मेलन का आयोजन
भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आत्मनिर्भर भारत युवा एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन अंजली होटल में गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे किया गया ।जिसमें प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत को उत्सव के रूप में मनाएंगे।