देवघर: देवघर के राम मंदिर मोहल्ले में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुत्रवधू ने सास पर डंडे से किया वार, सिर फूटा
देवघर शहर के राम मंदिर, झोंसागढ़ी इलाके में गुरुवार शाम 6:00 बजे पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक महिला ने अपनी सास पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में 67 वर्षीय सबिता शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर पर चार टांके लगाए गए।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सबिता शर्मा ने बताया कि जब उनकी बड़ी पुत्रवधू की सहेलियां घर पर आती हैं, तो वह अक