देवघर: राम मंदिर रोड मोहल्ला में सास और बहू में लड़ाई, बहू ने डंडे से मारकर सास को किया घायल
सास बहू के झगड़े में बहू ने वृद्ध सास को डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में राम मंदिर रोड निवासी सविता शर्मा ने बताया कि आए दिन बहू लड़ाई झगड़ा करते रहती है और घर से बाहर निकालने के लिए बोलती हैं ।गुरुवार सुबह 11:00 बजे दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था तभी बहू ने डंडा से मार दिया जिसमें उसका माथा फट गया। परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया।