गौहनिया ग्राम सभा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बारा विधानसभा से विधायक डॉ. वाचस्पति ने बुधवार दोपहर करीब 01:00 बजे मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने अपने अब तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी।