अथमलगोला: अथमलगोला बाजार में दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत
अथमलगोला थाना क्षेत्र के बाजार में शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुए सीएनजी ऑटो और बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार मृतका पारो देवी इलाज कराने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल से ऑटो द्वारा अपने घर माधोपुर लौट रही थीं। इसी दौरान ऑटो चालक मोबाइल देखते हुए वाहन चला रहा था। लापरवाही