पंचकूला: पुलिस महानिदेशक ने कहा प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना के लिए हरियाणा पुलिस के कडे सुरक्षा इंतजाम
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान प्रदेश में 91 मतगणना केद्रों के आसपास 3 स्तरीय सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। प्रथम स्तर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे जबकि दूसरे स्तर पर आर्म्ड पुलिस अथवा आईआरबी के जवान तैनात होंगे