पंचकूला: शांतिपूर्ण मतगणना के दृष्टिगत मतगणना केन्द्रों के आसपास धारा 144 लागू, डीसी ने दी जानकारी
जिलाधीश डा. यश गर्ग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में लोकसभा चुनाव के मतों की गणना के लिए कालका विधानसभा और पंचकूला विधानसभा के अनुसार अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।