झांसी: परिजनों का आरोप, नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भाग ले गया लड़का, सीपरी थाना क्षेत्र के परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Feb 4, 2025 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने मंगलवार समय करीब दोपहर 2 बजे एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उसकी नाबालिक लड़की को क्षेत्र का एक लड़का बहला फुसलाकर कही भगा ले गया। जिस पर उन्होंने लड़की को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी भी गायब है।