विदिशा नगर: गंजबासौदा: 13 साल की बच्ची के साथ SP ऑफिस पहुंचा पिता, छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
पिछले महीने 17 मार्च को गंजबासौदा में एक गांव में पति-पत्नी मेहनत मजदूरी करने गए थे उसे दौरान घर पर उनकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी गांव के ही एक युवक ने मौका पाकर घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की, बच्ची चीख पुकार कर मुश्किल से बाहर निकाल कर अपने आप को बचाया। इस बात की शिकायत थाने में भी की गई पुलिस पीड़िता के पिता को ही आरोपी ढूंढ लाने को कह रही है।