शामली: शामली के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में नाबालिग से काम कराने का आरोप, हादसे में उंगलियां कटीं
Shamli, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में काम के दौरान श्रमिक हादसे का शिकार हो गया। आरोप है कि श्रमिक नाबालिग है, जो बाबरी क्षेत्र का रहने वाला है, उसके हाथ की उंगलियां कट गई है। मामले में फैक्ट्री में नाबालिगों से काम कराने का आरोप लगाया जा रहा है। प्रकरण में अभी पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नही मिली।