गभाना: गभाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में डीएम संजीव रंजन व एसएसपी नीरज कुमार जादौंन ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 66 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।