मुरादाबाद: पीडब्ल्यूडी में विभागीय कर्मियों ने एक्सईएन की कार्यशैली व अभद्र व्यवहार को लेकर कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन
मुरादाबाद के सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत विभागीय कर्मचारीयो ने लोनिवि के एक्सईएन कुलदीप संत के कार्यशाली व अभद्र व्यवहार को लेकर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया है। यह धरना प्रदर्शन 3 दिन तक जारी रहेगा । आपको बता दे कार्यशैली को लेकर लोनिवि के एक्सईएन कुलदीप संत से चर्चा में है। लोनिवि में एक्सईएन के स्थानांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया।