मुरादाबाद: सीएमओ कार्यालय पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डॉ सलमा नासिर नार्मल डिलीवरी सेंटर के विरुद्ध की कार्रवाई की मांग
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सीएमओ कार्यालय पहुंच कर सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह से डॉ सलमा नासिर नार्मल डिलीवरी सेंटर के विरुद्ध शिकायत की। यह डिलीवरी सेंटर मझोला थाना क्षेत्र के करुला मुख्य मार्ग पर एलिजेंट स्कूल के सामने संचालित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस क्लीनिक पर इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। यह क्लीनिक अवैध तरीके से चल रहा था।