मुरादाबाद: मुरादाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी ने सतपाल अंतिल ने बताया है कि, इस बार पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी रहेगी। 23 अगस्त से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए जनपद में 26 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 11712 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।