सोनीपत: सोनीपत कोर्ट ने फर्जी दस्तावेज से 10 लाख की कार बेचने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज की
सोनीपत में फर्जी दस्तावेज बनाकर कार बेचने के मामले में आरोपी अजय उर्फ मोनू की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी पर विदेशी नागरिक के आधार-पैन कार्ड का दुरुपयोग करने और बंदूक की नोक पर गाड़ी छीनने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जांच जारी है।