बूंदी: पुरानी कृषि उपज मंडी में रेट्रोफिटिंग ऑफ बूंदी क्लस्टर वृहद परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
Bundi, Bundi | Mar 7, 2024 मुख्यमंत्री गुरूवार को जयपुर स्थित ओटीएस निवास से कृषि उपज मंडी समिति, बूंदी में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 76.69 करोड़ रूपए की लागत से रेट्रोफिटिंग ऑफ बूंदी क्लस्टर वृहद परियोजना विस्तार चंबल भीलवाड़ा परियोजना के लोकार्पण समारोह को वर्चुअली सम्बोधित कर रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की प्यास बुझाने के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर गंभीरता से प्रयास कर रही है।