सुनेल: उन्हेंल में पेयजल की पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त,व्यर्थ बह रहा है पानी
Sunel, Jhalawar | Mar 28, 2024 सुनेल क्षेत्र के उन्हेंल कस्बे में पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है,जिससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया है कि कस्बे की ग्राम सेवा सहकारी समिति के सामने टंकी में पानी भरने वाली गागरीन पेयजल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।जिससे नलो में भी गंदा पानी आ रहा है।