सुनेल: सुनेल कस्बे में धूमधाम से मनाई रंगपंचमी
Sunel, Jhalawar | Mar 30, 2024 सुनेल कस्बे में शनिवार को रंगपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राम मंदिर से श्रीराम जानकी की पालकी की डोल बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई,जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः राम मंदिर पहुँची। राम मंदिर महा आरती हुई।शोभायात्रा में महिलाओं ने भक्ति गीत और होली गीतों पर जमकर नृत्य किया।साथ ही गुलाल एवं फूलों से होली खेली गई।