सुनेल: कस्बे के मुख्य बाजार में किराने की दुकान में चोरी की वारदात, नकदी व सामान चुरा ले गए चोर
Sunel, Jhalawar | Mar 31, 2024 सुनेल कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित किराने की दुकान में अज्ञात चोर ने नकदी व सामान चुरा ले गए है।पीड़ित दुकानदार कैलाश चंद ने बताया है कि अज्ञात चोर दुकान के पीछे के रास्ते से दुकान में घुसकर दुकान में रखे 8 हजार नगदी व सामान की चुरा ले गए है।घटना की सूचना मिलने पर व्यापारियों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।