कैराना: कैराना में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली हुई गुल, लोगों ने शीघ्र आपूर्ति बहाली की मांग की
Kairana, Shamli | Jun 26, 2026 कैराना नगर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार रात करीब 12 बजे अधिक भार के कारण भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। विद्युत विभाग की टीम ने करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार को ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दी थी, लेकिन गुरुवार रात एक बार फिर ट्रांसफार्मर फुंक गया।