सांगानेर: जयपुर पुलिस की सवाई माधोपुर में बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में लगी गोली
जयपुर पुलिस और बदमाशों के बीच सवाई माधोपुर में मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को देखते ही दोनों वांटेड बदमाशों ने अपने पास मौजूद 2 लोडेड पिस्तौल से फायर किया। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया गया। बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस की ओर से इलाज के लिए घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया है।