भिवाड़ी स्थित आयकर विभाग कार्यालय में मंगलवार शाम 4:00 बजे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। ब्यूरो की टीम ने एक संविदा कर्मचारी सुभाष को ₹4000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी संविदा कर्मचारी सुभाष ने परिवार से उसके पैन कार्ड को डिलीट करने के बदले ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।