तुलसीपुर: कोतवाली गैसडी में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनी लोगों की समस्याएं
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। कहा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।