गाज़ियाबाद: लोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो युवतियों को मारी टक्कर, पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया
लोनी थाना क्षेत्र के तिराहा पुलिस चौकी के पास रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने राह चलती 2 युवतियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवतियों को गंभीर चोट आई। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया।