सुवासरा: सुवासरा की बसई चंबल नदी पर अनावश्यक वस्तुएं फेंकने से फैली गंदगी, सरपंच सहित तीन लोगों ने की सफाई
सुवासरा की बसई चंबल नदी पर लोगों द्वारा होली पर काफी गंदगी फैलाई,जिसे देखते हुए खंजूरी गोड के सरपंच अर्जुन सूर्यवंशीय उनके साथी राजू गहलोत एवं ईश्वर सूर्यवंशीय ने फैली हुई गंदगी को देखते हुए।घाट पर पड़ी अनावश्यक गंदे कपड़े प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर घाट की साफ सफाई की,क्षेत्रवासियों के लिए यह स्थल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल माना जाता है।