सिरोही: देलदर में मलकेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भजन संध्या हुई, साधु-संतों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
Sirohi, Sirohi | Jun 16, 2026 देलदर नगर स्थित मलकेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ। सोमवार रात को भव्य भजन संध्या हुई, जिसमें भजन कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। महोत्सव के दूसरे दिन सुबह विभिन्न स्थानों से आए साधु-संतों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई