मुज़फ्फरनगर: चरथावल के स्कूल में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, एग्जिट प्वाइंट तक खून के निशान, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल क्षेत्र में स्थित एक पब्लिक स्कूल में चौकीदार की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह स्कूल परिसर में उसका खून से लथपथ शव मिला, जिससे स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एग्जिट प्वाइंट तक खून के निशान मिले हैं, जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश जारी है।