होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में बारिश से किसानो की मूंग की फसल हो रही खराब हार्वेस्टर नहीं पहुंच रहे खेत तक किसानों की बड़ी चिंता
नर्मदा पुरम में रुक-रुक के हो रही बारिश से किसानों की खेतों में खड़ी मूंग की फसल को संकट में डाल दिया है। कटाई के लिए पूरी तरह तैयार फसल बारिश के कारण खेतों में ही भीग रही है, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने और उत्पादन घटने की आशंका गहराने लगी है। किसान रोजाना मौसम साफ होने की उम्मीद में खेतों तक पहुंच रहे हैं।