राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर जल संसाधन संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर जल संसाधन संबंधी संसदीय स्थाई समिति की बैठक में दिल्ली पहुंचकर शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जल संसाधन संधियों, बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई हेतु जल बंटवारे को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।