इमिलिया गांव निवासी शिवकरन की सड़क हादसे में मौत मामले में परिजनों ने खन्ना थाना पहुंचकर तहरीर दी। परिजनों के अनुसार शिवकरन अपने परिचित अरविंद के साथ बाइक से खन्ना जा रहा था,तभी रतवा मार्ग पर पावर प्लांट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवकरन कि रिफर दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।