अंजड़: अंजड़ में गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल में फिर लकड़ी की भट्टियां धधकी, भट्टियों पर बनने लगा नाश्ता
Anjad, Barwani | Mar 13, 2026 अंजड ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के कारण देशभर में कर्मर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर ब्रेक लग गया है.इसका असर मध्य प्रदेश के छोटे नगरों और गांवों पर भी पड़ना शुरू हो गया है. रेस्टोरेंट्स और चाय नाश्ते की होटलों में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है. कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर गैस कंपनियों द्वारा रोक लगाने के बाद से पारंपरिक लकड़ी से चलने वाली भट्टीया शुरू हो गई है।