मथुरा: वृंदावन को स्वच्छ बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त ने 15 दिवसीय विशेष सफाई अभियान से पहले व्यापारियों के साथ की बैठक
रविवार को अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक और सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय व्यापारी,होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक के अलावा वृन्दावन के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।बैठक के दौरान स्थानीय निवासी अनूप शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के समक्ष एक प्रमुख समस्या उठाई